अकबरपुर/सरवनखेड़ा, कानपुर देहात।
उत्तर प्रदेश सरकार की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने जनपद कानपुर देहात के सरवनखेड़ा विकास खंड स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा अधिकारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं, बच्चों एवं गर्भवती माताओं तक पोषण संबंधी योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाना है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों तक सभी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने पोषण जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया तथा सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समन्वित प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।
संवाददाता : रोमेश
ज़ी भारत न्यूज़
अकबरपुर, कानपुर देहात









