UP TET 2026 के चलते बदली सम्पूर्ण समाधान दिवस की तारीख | अब 6 जुलाई को होगा आयोजन

रिपोर्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान।

सचिव, उ०प्र० शासन, राजस्व अनुभाग-4, लखनऊ के पत्र संख्या-1/1382152/2026/एक-4-2026 दिनांक 01 जुलाई, 2026 के माध्यम से अवगत कराया गया है कि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (U.P. TET) 2026 दिनांक 02, 03 04 जुलाई, 2026 को प्रस्तावित परीक्षा के परिप्रेक्ष्य में सम्पूर्ण समाधान दिवस दिनांक 04 जुलाई, 2026 दिन शनिवार के स्थान पर दिनांक 06 जुलाई, 2026 दिन सोमवार को आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त परीक्षा की समाप्ति होने के उपरान्त शासनादेश संख्या- वीआईपी 05/एक-4-2021-11 बी-4/12 राजस्व अनुभाग-4 दिनांक 16 जुलाई, 2021 में दिये गये दिशा-निर्देश को यथावत् मानते हुए अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

अतः आगामी सम्पूर्ण समाधान दिवस दिनांक 04 जुलाई, 2026 दिन शनिवार के स्थान पर दिनांक 06 जुलाई, 2026 दिन सोमवार को आयोजित किया जायेगा।

Leave a Comment