संवाददाता श्रवण कुमार ध्रुव
● जिला बलौदा बाजार भाटापारा शहर क्षेत्र में असहाय वृद्ध महिला से झपटमारी की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
● रिश्तेदार बनकर दिया धोखा: 80 वर्षीय असहाय वृद्धा को अस्पताल में भर्ती परिजन की मदद का झांसा देकर सूनसान रास्ते पर ले जाकर की लूट
● मास्टरमाइंड निकला खुद का सगा भतीजा: सगे भतीजे ने ही रची थी अपनी बूढ़ी चाची से लूट की पूरी साजिश
● सीसीटीवी फुटेज बनी मददगार:- घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों एवं भाटापारा शहर सिटी सीसीटीवी सर्विलांस के माध्यम से मदद से आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता
● प्रेमिका सहित 04 शातिर आरोपी गिरफ्तार: घटना को अंजाम देने वाली महिला (भतीजे की प्रेमिका) सहित 4 आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
● शत-प्रतिशत मशरूका बरामद: आरोपियों के कब्जे से करीब 9.980 ग्राम सोने के जेवरात (कीमत लगभग 1,05,000/- रुपये) एवं घटना में प्रयुक्त पल्सर/मोटर सायकल जब्त
● पुलिस कप्तान का कुशल नेतृत्व: पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. शर्मा के कड़े रुख और निर्देशन में भाटापारा शहर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

घटना का संक्षिप्त विवरण:- मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया श्रीमती हीराबाई ध्रुव (उम्र 80 वर्ष), निवासी नयापारा वार्ड भाटापारा, जो वृद्धा पेंशन से अपना जीवन यापन करती है, उसने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक अज्ञात पुरुष और महिला मोटरसाइकिल से उसके पास आए और खुद को उसके अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार का पड़ोसी बताकर विश्वास जीता। इसके बाद वे वृद्धा को अस्पताल ले जाने का बहाना बनाकर मोटरसाइकिल पर बैठाकर सुनसान रास्ता (बोडतरा रोड) की ओर ले गए, जहां उन्होंने वृद्धा के गले से सोने का मंगलसूत्र (जिसमें 12 पत्ती सोने का लाकेट और 12 नग सोने का गेहूं दाना लगा हुआ था) झपटकर चोरी कर लिया और फरार हो गए। कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक: 208/2026 धारा 304, 61(2), 318(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं खुलासा:- पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. शर्मा के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में भाटापारा शहर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल मार्ग के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज के आधार पर संदेही की पहचान प्रार्थीया के भतीजे टेकूराम के दोस्त ‘गोलू’ के रूप में हुई। इसके पश्चात पुलिस टीम ने त्वरित दबिश देकर संदेही गोलू उर्फ अजय ध्रुव को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि प्रार्थीया के सगे भतीजे टेकूराम ध्रुव ने अपनी प्रेमिका सरिता निषाद, साथी सागर मरकाम और गोलू के साथ मिलकर इस पूरी वारदात की योजना बनाई थी।
जब्तशुदा सामग्री (मशरूका):- आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने उनके पास से पृथक-पृथक कुल 09.980 ग्राम सोने के जेवरात (कुल 10 नग सोने की पत्ती, 06 नग सोने का गेहूं दाना) बरामद किया, जिसकी जुमला कीमत लगभग 1,05,000/- रुपये है। इसके अतिरिक्त घटना में प्रयुक्त एच.एफ. डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG04 ML4105) एवं नीला-सफेद रंग का स्कार्फ भी विधिवत जब्त किया गया है। मामले में सभी आरोपियों को आज दिनांक 01.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भाटापारा के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
1. सागर मरकाम पिता आनंद मरकाम (उम्र 30 वर्ष) – निवासी: तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर।
2. सरिता निषाद पति स्व. मनोज निषाद (उम्र 40 वर्ष) – (भतीजे की प्रेमिका) निवासी: तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर।
3. अजय उर्फ गोलू ध्रुव पिता अशोक ध्रुव (उम्र 39 वर्ष) – निवासी: तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर।
4. टेकूराम ध्रुव पिता जेठूराम ध्रुव (उम्र 35 वर्ष) – (सगा भतीजा/मुख्य सूत्रधार) निवासी: तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर।








