रिपोर्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान
मत्स्य विभाग की तीन महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ
मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा, निषादराज बोट सब्सिडी एवं एरेशन सिस्टम स्थापना योजना का लाभ उठाने का अवसर
बाराबंकी, 06 जून 2026,
मत्स्य विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत राज्य सरकार की तीन महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना तथा सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम स्थापना योजना शामिल हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य, श्री अछेलाल निषाद ने बताया कि इच्छुक लाभार्थी विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 08 जून 2026 से प्रारम्भ होकर 28 जून 2026 तक संचालित रहेगी। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रत्येक योजना के अंतर्गत पृथक-पृथक आवेदन करना होगा। साथ ही, ऐसे आवेदक जिनके आवेदन पूर्व में किसी कारणवश निरस्त अथवा प्रतीक्षारत रहे हों, वे भी पुनः आवेदन कर सकते हैं।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जनपद के मत्स्य पालकों एवं इच्छुक लाभार्थियों से समय रहते ऑनलाइन आवेदन करने की अपील करते हुए कहा कि योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट अथवा मत्स्य पालक विकास अभिकरण, बाराबंकी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए कार्यालय के दूरभाष संख्या 05248-358643 पर कार्य दिवसों में संपर्क किया जा सकता है।










