रिर्पोट, सुधीर कुमार ठाकुर बलिया
थाना सहतवार व स्वाट टीम की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ईंट से मारकर वृद्ध की हत्या (BLIND MURDER) का किया सफल अनावरण ।
हत्या से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, उनके निशानदेही पर आलाकत्ल ईंट व खून से लथपथ कपड़े बरामद ।
पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा ब्लाइण्ड मर्डर का शीघ्र खुलासा करने हेतु सुयंक्त पुलिस टीम को दिया गया 25,000 रू0 का पुरस्कार ।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया महोदय श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना सहतवार पुलिस एवं स्वाट की सयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता । पुलिस टीम की त्वरित व शीघ्र कार्यवाही से ब्लाइण्ड मर्डर का शीघ्र अनावरण करने हेतु पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा सुयंक्त पुलिस टीम को दिया गया 25,000 रू0 से पुरस्कृत किया गया।
घटना व गिरफ्तारी का विवरण-
दिनांक 23.07.2026 की रात्रि में थाना सहतवार क्षेत्रांतर्गत ग्राम उदहा में व्यास वर्मा (उम्र करीब 61 वर्ष) की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ईंट से मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में थाना सहतवार पर मु0अ0सं0 164/2026, धारा 103(1) BNS के तहत अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर गहनता से जांच-पड़ताल शुरू की गई।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में स्थानीय पुलिस एवं स्वाट की सयुक्त टीम बलिया द्वारा त्वरित एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच की गई, तो घटना के पीछे पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद की बात सामने आई। जांच में ज्ञात हुआ कि 1. अभियुक्त शिवम वर्मा के पिता स्व. राम उदार वर्मा एवं उसके नाना को मृतक व्यास वर्मा ने पूर्व में मारा-पीटा था, जिससे अभियुक्त मन में रंजिश रखता था तथा 2. अभियुक्त गोपाल वर्मा का मृतक के साथ जमीनी विवाद चल रहा था।
दिनांक 23.07.2026 की रात लगभग 10:00 बजे दोनों अभियुक्तों ने एक साथ शराब पी और योजनाबद्ध तरीके से व्यास वर्मा की ईंट से कूचकर हत्या कर दी, संयुक्त पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए 1. अभियुक्त शिवम वर्मा के पिता स्व. राम उदार वर्मा को समय लगभग 14.30 बजे त्रिकालपुर अतरडरिया तिराहा से पुलिस हिरासत में लिया गया एवं अभियुक्त शिवम वर्मा के कब्जे व निशानदेही पर घटना के समय पहना हुआ टी-शर्ट, हाफ पैंट, बनियान तथा घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (ईंट), जिस पर खून के छींटे मौजूद हैं, बरामद किया गया व दूसरे अभियुक्त गोपाल वर्मा पुत्र हृदयानंद वर्मा उम्र करीब 40 वर्ष को समय लगभग 15.15 बजे उदहा त्रिकालपुर से पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. शिवम वर्मा (उम्र करीब 20 वर्ष) पुत्र स्व. राम उदार वर्मा, निवासी ग्राम उदहा, थाना सहतवार, जनपद बलिया (मूल निवासी: सिकंदरपुर मुस्तफाबाद, पिता नेवर्सा पर रहते हैं)।
2. गोपाल वर्मा (उम्र करीब 40 वर्ष) पुत्र हृदयानंद वर्मा, निवासी ग्राम उदहा, थाना सहतवार, जनपद बलिया।
सम्बन्धित अभियोग:-
मु0अ0सं0: 164/2026 धारा: 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) थाना: सहतवार, जनपद बलिया।
बरामदगी:-
घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (ईंट जिस पर खून के छींटे हैं)
घटना के समय पहना हुआ टी-शर्ट, हाफ पैंट एवं बनियान (खून के छींटों से युक्त)
अनावरण/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
1. नि. विश्वनाथ यादव स्वाट टीम प्रभारी बलिया ।
2. थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी थाना सहतवार बलिया
3. उ.नि. अजय साहनी स्वाट टीम बलिया
4. उ.नि. दिनेश कुमार विश्वकर्मा थाना सहतवार बलिया
5. हे.का. हरिन्द्र पटेल थाना सहतवार बलिया
6. हे.का. अमरदेव यादव स्वाट टीम बलिया
7. हे.का. दिलीप पाठक स्वाट टीम बलिया
8. हे.का. विकास सिंह स्वाट टीम बलिया
9. का. सूर्य प्रकाश यादव स्वाट टीम बलिया
10. का. मनोज कुमार स्वाट टीम बलिया
11. का. अरविंद कुमार स्वाट टीम बलिया
12. रि.आ. अवनीश यादव थाना सहतवार बलिया
13. रि.आ. शरीफ अंसारी थाना सहतवार बलिया
14. रि.म.आ. सोनी थाना सहतवार बलिया










