बाराबंकी में खाद माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई! महंगी यूरिया बेचने पर FIR, 13 केंद्रों पर DM का एक्शन

रिपोर्ट, सुरेन्द्र सिंह चौहान।

जिला कृषि अधिकारी, बाराबंकी द्वारा आज दिनांक 24.07.2026 को तहसील सिरौलीगौसपुर एवं नवाबगंज, क्षेत्र, के 13 उर्वरक बिक्री केन्द्र जिसमें 02 समिति/बी-पैक्स एवं 11 निजी उर्वरक बिक्री केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया।
जांच/निरीक्षण के दौरान एग्रीजक्शन वन स्टाॅप शाॅप भनवापुर अम्बौर, वर्मा टेªडिंग कम्पनी महमूदाबाद, अर्पित खाद भण्डार डूंडी, वर्मा खाद भण्डार बरौलिया, मयंक खाद भण्डार कोटवाधाम, शुक्ला टेªडिंग कम्पनी रानीकटरा, न्यू किसान खाद भण्डार दुल्हादेपुर, राकेश कुमार जायसवाल टिकैतनगर, साधन सहकारी समिति/बी-पैक्स जुलाहटी टिकैतनगर पर यूरिया बिक्री की जा रही थी। मौके पर बिक्री केन्द्रों पर यूरिया क्रय करने वाले कृषकों के बयान दर्ज किये गये, जिनके द्वारा निर्धारित दर पर यूरिया प्राप्त होने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। श्री जगजीवन दास कोटवाधाम समिति के सचिव द्वारा अवगत कराया गया कि निरीक्षण से कुछ समय पूर्व तक उनके द्वारा 230 बोरी यूरिया का वितरण किया गया है तथा यूरिया समाप्त हो गयी है, जिनके द्वारा यह भी बताया गया है कि एक गाड़ी यूरिया का पैसा पी0सी0एफ0 को भुगतान किया गया है, जिला कृषि अधिकारी द्वारा जिला प्रबन्धक, पी0सी0एफ0, बाराबंकी को दूरभाष से तत्काल उक्त समिति पर यूरिया उर्वरक आपूर्ति हेतु निर्देश दिया गया।

जिला कृषि अधिकारी, बाराबंकी द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि दिनांक 23.07.2026 को अधिक दर पर यूरिया बिक्री की प्राप्त शिकायत की पुष्टि पाये जाने पर मेसर्स अब्दुल हाई खाद भण्डार, भैरमपुर तहसील रामनगर, बाराबंकी के विक्रेता श्री अब्दुल हाई पुत्र श्री अब्दुल लतीक, निवासी ग्राम-भैरमपुर, विकास खण्ड-सूरतगंज, तहसील-रामनगर, बाराबंकी के विरूद्ध जिलाधिकारी महोदय, बाराबंकी की अनुमति के उपरान्त पुलिस थाना कोतवाली, रामनगर-बाराबंकी में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत आज दिनांक 24.07.2026 को मुकद्मा पंजीकृत कराया गया।

जनपद में पी0ओ0एस0 मशीन में सर्वर की समस्या समाप्त हो जाने पर आज दिनांक 24.07.2024 को सहकारी बिक्री केन्द्रों के माध्यम से 23000 बोरी यूरिया, 2397 बोरी डी0ए0पी0 एवं 519 बोरी एन0पी0के0 का तथा निजी बिक्री केन्द्रों से 77024 बोरी यूरिया, 6211 बोरी डी0ए0पी0, 7254 बोरी एन0पी0के0 का वितरण कृषकों में सुचारू रूप से किया गया।
कृषकों से अपील की गयी कि जनपद में सर्वर की समस्या पूर्णतया समाप्त हो गयी है। अपने नजदीकी समिति/बिक्री केन्द्र से अपनी फार्मर रजिस्ट्री/भूमि अभिलेख के आधार पर फसल की संस्तुति के अनुसार उर्वरक पी0ओ0एस0 मशीन से सुगमतापूर्वक प्राप्त कर सकते है।

Leave a Comment