इन दिनों प्रेम विवाह के बाद घर से भागकर शादी करने वाले जोड़ों द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करने का चलन तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। ऐसे वीडियो में युवक-युवती अपनी मर्जी से शादी करने का दावा करते हुए सुरक्षा की मांग करते हैं। अब ऐसा ही एक नया मामला कालपी क्षेत्र से सामने आया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में युवती ने अपनी इच्छा से शादी करने की बात कही है। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और न ही संबंधित अधिकारियों की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया है।
लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर बालिग युवाओं को अपनी पसंद से विवाह करने का कानूनी अधिकार है, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर निजी मामलों के वीडियो सार्वजनिक करने का बढ़ता चलन भी बहस का विषय बनता जा रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट: शोभित पाण्डेय









