22वीं झारखंड सशस्त्र पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता में झा.स.पु.-06 बनी ओवरऑल चैंपियन, खिलाड़ियों का सम्मान

जमशेदपुर : 22वीं झारखंड सशस्त्र पुलिस क्षेत्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड सशस्त्र पुलिस-06 (झा.स.पु.-06), जमशेदपुर ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में बुधवार को वाहिनी मुख्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में समादेष्टा श्री राजेश कुमार (भा.पु.से.) ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झा.स.पु.-06 एवं राज्य का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर श्रीमति झानो हांसदा, पुलिस उपाधीक्षक/गृहपाल (नि.स.) सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रिपोर्ट : बृजराज सिंह

AnupSrivastav
Author: AnupSrivastav

State Prabhari, Jharkhand Zee Bharat News

Leave a Comment