प्रमंडलीय प्रशिक्षण संस्थान पाताहातु का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुविधाओं में सुधार के दिए निर्देश

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने बुधवार को प्रमंडलीय प्रशिक्षण संस्थान, पाताहातु का निरीक्षण कर संस्थान में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भवन की स्थिति, प्रशिक्षण कक्षों, छात्र-प्रशिक्षकों के आवासीय प्रबंध तथा परिसर की स्वच्छता का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने भवन के रख-रखाव, प्रशिक्षण कक्षों की व्यवस्था, शौचालयों की साफ-सफाई, बेंच-डेस्क की गुणवत्ता, प्रकाश व्यवस्था तथा पूरे परिसर की स्वच्छता का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने और संस्थान की सभी आधारभूत संरचनाओं का समुचित रख-रखाव करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने संस्थान परिसर को हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर पौधारोपण कराने पर जोर दिया। साथ ही प्रशिक्षण कक्षों एवं अन्य कमरों का आवश्यकतानुसार सुदृढ़ीकरण कर उन्हें अधिक सुविधाजनक बनाने का निर्देश भी दिया।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षणार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्थान में खेलकूद की पर्याप्त सामग्री उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्रशिक्षण के साथ-साथ उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को भी बढ़ावा मिल सके। इसके अलावा अध्ययन का बेहतर माहौल तैयार करने के उद्देश्य से संस्थान में पुस्तकालय (लाइब्रेरी) स्थापित करने के निर्देश भी दिए।

उपायुक्त ने कहा कि प्रशिक्षण संस्थानों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि प्रशिक्षणार्थियों को गुणवत्तापूर्ण वातावरण मिल सके और उनकी दक्षता में वृद्धि हो

AnupSrivastav
Author: AnupSrivastav

State Prabhari, Jharkhand Zee Bharat News

Leave a Comment