रिपोर्ट पी.एन. सिंह जी भारत न्यूज़।
बाराबंकी 22 जुलाई 2026 आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो0 मोहसिन की अगुवाई एवं मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद पी0एल0 पुनिया के साथ तमाम कांग्रसियो ने किसानो की समस्याओ एवं स्मार्ट मीटर के नाम पर बढती हुयी बिजली के बिल के सम्बन्ध में एक ज्ञापन महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश राजभवन लखनऊ को जिलाधिकारी बाराबंकी के माध्यम से अति0 मजिस्ट्रेट भूपेन्द्र विक्रम सिह को देत हुये पूर्व सांसद पी0एल0 पुनिया ने कहा कि पूरे जनपद मंे किसान खाद को लेकर त्राहि-़त्राहि कर रहा है। खरीफ की फसल की बुआई एवं रोपाई के समय यूरिया एवं डीएपी खाद की भारी कमी से किसान बेबस है। कई पात्र किसानो को पॉस मशीन में अंगूठे का सत्यापन (फिंगरप्रिन्ट) न होने के कारण खाद उपलब्ध नही हो पा रही है जिससे किसानो को कृषि कार्यो में कठिनाईयो का सामना करना पड रहा है तथा दूगने व तीगुने दामो पर कालाबाजारी से खाद खरीदने पर विवश हो रहा है। साथ ही जनपद के कई पेट्रोल पम्पो पर डीजल की किल्लत की वजह से सिंचाई व ट्रेक्टरो को पर्याप्त मात्रा मंे डीजल न मिलने के कारण किसानो में भारी चिन्ता व्याप्त है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन ने कहा कि प्रदेश व जनपद मे लगाये जा रहे स्मार्ट मीटरो के अनेक उपभोक्ताओ द्वारा अत्याधिक बिजली बिल की शिकायते प्राप्त हो रही है महंगाई के इस दौर में बढते बिजली बिल अतिरिक्त आर्थिक बोझ सरकार द्वारा डाला जा रहा है। पूरे प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओ को विना किसी पूर्व सूचना के मनमाने ढंग से कनेक्शन का भार बढाकर अनुमानित विद्युत बिल बढाकर उपभोक्ताओ को भेजा जा रहा है। हम सभी कांग्रेसी जन निम्न विन्दुओ पर ठोस कार्यवाही कराये जाने के निर्देश राज्य सरकार को देने का आग्रह करते है।
1. किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं डीएपी खाद तत्काल उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए जाएं।
2. खाद वितरण केन्द्रो पर पॉस मशीन में बायोमैट्रिक सत्यापन में आ रही समस्या को दूर किया जाये जिससे किसानो को ऊँचे दामो पर खाद न लेना पडे।
3. जनपद के पेट्रोल पम्प पर डीजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित की जाये
4. स्मार्ट मीटरों से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की जाए।
5. किसानों एवं आम उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा हेतु आवश्यक एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
ज्ञापन देने वालो में मुख्यरूप स पूर्व सांसद पी0एल0 पुनिया, उत्तर प्रदेश पूर्व सचिव शिव शंकर शुक्ला, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो0 मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, मो0 इरफान कुरैशी, के0सी0 श्रीवास्तव, एडवोकट, आदर्श पटेल, अजीत वर्मा, वीरेन्द्र यादव एडवोकेट, मो0 इजहार एडवोकेट, शिव बहादुर वर्मा, आर0डी0 राव, रामहरख रावत, कमल भल्ला, मो0 अरशद, सना मुही, कौशल किशोर वर्मा, मो0 जीशान सोशल मीडिया प्रभारी, जसवन्त वर्मा, शबनम वारिस, अखिलेश वर्मा, मीरा गौतम, रमेश कश्यप, देवेन्द्र सिंह मोनू, मुईनुद्दीन अंसारी, राकेश तिवारी एडवोकेट, अरशद अहमद
(के0सी0 श्रीवास्तव एडवोकेट)










