बाराबंकी में पशुओं का FREE टीकाकरण शुरू! खुरपका-मुंहपका रोकने के लिए DM ने दिए बड़े निर्देश

रिपोर्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान।

आज दिनांक 22.07.2026 को जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप सिंह (L.A.S.) द्वारा खुरपका-मुहॅपका (एफ०एम०डी०) रोग नियंत्रण कार्यकम के आठवें चरण का शुभारम्भ कलेक्ट्रेट परिसर से किया गया। इस अभियान का उद्घाटन जिलाधिकारी, बाराबंकी द्वारा जनपद की समस्त टीमों को राजकीय वाहनों के साथ हरी झण्डी दिखाकर किया गया।

कार्यकम का शुभारम्भ करते हुये जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि पशु चिकित्साधिकारी प्रत्येक गाँव में टीकाकरण सुनिश्चित करने के साथ साथ उनका समयक अभिलेखीकरण करते हुए भारत पशुधन एप पर फीडिंग करेंगे। खुरपका-मुहॅपका (एफ०एम०डी०) एक गम्भीर बीमारी है, जिससे न केवल पशु का स्वास्थ्य प्रभावित होता है बल्कि किसानों की आर्थिक स्थिति भी खराब होती है। जनपद में इस बीमारी का प्रकोप न होने पाये इसके लिये आवश्यक है कि कोई भी पशु टीकाकरण से छूटने न पाये।

अपर जिलाधिकारी श्री निरंकार सिंह द्वारा क्षेत्रीय माननीय जनप्रतिनिधिगणों से सम्पर्क स्थापित कर टीकाकरण के सम्बन्ध में अवगत कराकर जनपद के समस्त ग्रामों में टीकाकरण कराये जाने के निर्देश दिए गए।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा० विनोद कुमार ने बताया कि खुरपका-मुहॅपका (एफ०एम०डी०) बीमारी एक विषाणुजनित संक्रामक रोग है। इस बीमारी में पशुओं में मुँह में छाले पड़ना, लार बहना, लगड़ाकर चलना तथा तेज बुखार हो जाता है। पशु की उचित देखभाल व चिकित्सा न होने पर यह बीमारी जानलेवा भी साबित हो जाती है मुख्यतः इसमें पशुओं का दूध कम हो जाता है, गर्भित पशु में एर्वोशन भी हो सकता है। छूआ-छूत की बीमारी होने के कारण यह रोग बडी तेजी से एक जानवर से दूसरे जानवर में फैलता है। एक बार बीमारी हो जाने के बाद एक निश्चित अवधि के बाद ही पशु स्वस्थ हो पाता है।

इस बीमारी का टीकाकरण 6 महीने के अन्तराल पर कराया जाता है। इस अभियान को सफल बनाने हेतु जनपद में 37 टीमों का गठन किया गया है, सभी टीमों द्वारा ग्रामवार रोस्टर के अनुसार घर-घर जाकर टीकाकरण कार्य 22 जुलाई से 08 सितम्बर किया जायेगा। 04 माह से कम उम्र के पशुओं एवं 08 माह से अधिक के गर्भित पशुओं में टीकाकरण नहीं किया जायेगा। भारत सरकार के सौजन्य से जनपद के शत-प्रतिशत पशुओं को निःशुल्क टीकाकरण किया जायेगा। इस अभियान के नोडल अधिकारी डा० सुरजीत सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (मो0नं0 9236553135) बनाये गये हैं तथा इस अभियान के प्रभावी संचालन के लिये जनपद स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना राजकीय पशु चिकित्सालय सदर, बाराबंकी पर किया गया है, जिसके प्रभारी डा० भानु प्रताप प्रजापति, प्र० उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (मो०नं0 8765747077) को नामित किया गया है। कार्यकम के शुभारम्भ के अवसर पर डा० संजीव चौधरी, डा० गुलाब चन्द्र यादव, डा० रमेश चन्द्र सिंह, डा० शमीम अहमद व जनपद के अन्य उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment