चाईबासा :- जिला परिवहन पदाधिकारी “गौतम कुमार’ ने बस ऑनर एसोसिएशन के साथ बैठक की,ओवरलोड गाड़ियों का काटा चालान

पश्चिमी सिंहभूम से अनूप श्रीवास्तव की रिपोर्ट जी भारत न्यूज़

जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार के द्वारा पैसेंजर बसों तथा छोटे सवारी वाहनों का सघन वाहन जांच अभियान बाई पास चौक के समीप चलाया गया जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार के नेतृत्व में बसों तथा छोटे सवारी वाहनों का जांच किया गया आज के जांच अभियान का मुख्य बिंदु ओवरलोडिंग / क्षमता से अधिक सवारी को बैठना तथा वैसे वाहनों को ध्यान में रख कर था जो वाहन गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं (लू) के थपेड़ों के बीच बसों के अंदर तो क्षमता से अधिक लोग ठूंस-ठूंस कर बैठते हैं, साथ ही बसों की छतों पर भी लोगों को बैठाकर सफर कराते हैं । इसके अलावा ऑटो और मैजिक जैसी छोटी गाड़ियों में भी पैर रखने की जगह होने तथा साथ ही मैजिक वाहनों में भी उपर बैठाने की शिकायत लागातार मिलती रहती है।

जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया की नियमों को ताक पर रख कर परिवहन कर रहे वाहनों पर उपायुक्त मनीष कुमार के सख्त निर्देश के आलोक में लागातार सवारी वाहनों का जांच किया जा रहा है और वाहनों पर नियम संगत फाइन किया जा रहा है .जो वाहन मालिक वाहनों पर क्षमता से अधिक सवारी को बैठाएंगे और आम जन की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते दिखेंगे उन पर कारवाई किया जायेगा।

आज जांच के दौरान एक बस अपने क्षमता से अधिक सवारी को वाहन के उपर बैठाये पकड़े गये उन पर नियम संगत 4000/- रु का फ़ाईन किया गया। इसके उपरांत जिला परिवहन पदाधिकारी की अध्यक्षता में सभी बस ओनर एसोसिएशन की बैठक हुई सभी बस ओनर एसोसिएशन सदस्यों/ मालिको को संबोधित करते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि हाल ही में पड़ोसी राज्य ओडिशा में हीटवेव के कारण कई लोगों की जान जाने की दुखद खबरें सामने आ चुकी हैं। चिकित्सा विशेषज्ञों का स्पष्ट कहना है कि इस मौसम में सीधी धूप और गर्म हवाओं के संपर्क में आने से सनस्ट्रोक (लू लगना), डिहाइड्रेशन और अचानक ब्लड प्रेशर गिरने से मौत तक हो सकती है। ऐसे में बसों की छतों पर खुले आसमान के नीचे सफर करना खतरनाक है। सख्त निर्देश दिया गया कि जिन वाहनों / बसों पर ऐसा करते पाया जायेगा उन वाहनों पर नियम संगत दंडनात्मक कार्रवाई किया जायेगा . यात्रियों की सुरक्षा जिम्मेदारी का विषय है इसमें लापरवाही कतई बर्दास्त नही होगी,सभी यात्री पड़ाव एवं बस स्टैंड पर गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप को देखते हुए सरकार से प्राप्त निर्देशों के मध्यनजर समुचित पेयजल की व्यवस्था करने के लिए सभी बस ओनर्स को प्रेरित किया गया

Leave a Comment