पश्चिमी सिंहभूम से स्टेट प्रभारी, झारखंड अनूप श्रीवास्तव की रिपोर्ट जी भारत न्यूज़
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिले में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री मनीष कुमार के द्वारा सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई। बताया गया कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार है।










