बलिया: थाना रेवती जनपद बलिया पुलिस द्वारा गुम हुए 01 अदद मोबाइल फोन को बरामद कर सम्बन्धित मोबाइल स्वामी को किया गया सुपुर्

रिर्पोट, सुधीर कुमार ठाकुर

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में CEIR पोर्टल के माध्यम से दर्ज मोबाइल गुमशुदगी की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण में व श्रीमान क्षेत्राधिकारी बैरिया श्री आलोक कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व में थाना रेवती पुलिस टीम को मिली सफलता ।

उल्लेखनीय है कि आवेदक श्री प्रभाकर कुमार राम पुत्र रंजीत राम निवासी नवकागांव दयाछपरा थाना रेवती जनपद बलिया का मोबाइल INFINIX NOTE 30 5G जो थाना रेवती क्षेत्रांतर्गत कहीं पर गुम हो गया था, जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा थाना स्थानीय पर अपने मोबाइल की गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी, जिसके उपरान्त थाना रेवती पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल पर रजिस्टर एवं सर्विलांस की सहायता से खोज किया जा रहा था । जिसके क्रम में आज दिनांक 06.07.2026 को थाना रेवती के पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल पर रन कराये गये गुमशुदा मोबाइल (कीमत लगभग 15000/- ) को थाना क्षेत्र से बरामद कर मोबाइल स्वामी को नियमानुसार पुलिस टीम द्वारा सुपुर्द किया गया ।

मोबाइल स्वामी ने रेवती पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए दिया धन्यवाद ।

बरामद मोबाइल-
1. INFINIX NOTE 30 5G – 01 अदद

बरामद करने वाली पुलिस टीम-

1.SO श्री राज केसर सिंह थाना रेवती, बलिया ।
2.उ0नि0 श्री सचिन सरोज थाना रेवती ,बलिया ।
3.क0आ0 योगेन्द्र थाना रेवती, बलिया ।
4.का0 शिव प्रसाद थाना रेवती, बलिया ।

Leave a Comment