कानपुर देहात पुलिसविभाग में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने मंगलपुर थाना प्रभारी महेश कुमार दुबे को लाइन हाजिर कर दिया है। विभागीय आदेश के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया गया।
पुलिस विभाग के अनुसार यह निर्णय प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत लिया गया है। विभाग समय-समय पर कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्यप्रणाली तथा प्रशासनिक आवश्यकताओं की समीक्षा करता है और आवश्यकतानुसार निर्णय लिए जाते हैं।
इस कार्रवाई के बाद मंगलपुर थाने में नए प्रभारी की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। विभाग की ओर से जल्द ही नए थाना प्रभारी की तैनाती किए जाने की संभावना है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनसुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा प्रभावी पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर प्रशासनिक निर्णय लिए जाते हैं।
सम्वाददाता : रोमेश
अकबरपुर कानपुर देहात









