बाराबंकी: अवसानेश्वर शिव मंदिर में चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, ₹25 हजार की चोरी का मामला दर्ज

रिपोर्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान।

बाराबंकी। जनपद के प्रसिद्ध अवसानेश्वर शिव मंदिर परिसर में जेबकतरी और चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि इमरान और अब्दुल करीम ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर स्थानीय लोगों ने दोनों संदिग्धों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की जांच के बाद दर्ज की गई एफआईआर में करीब ₹25,000 की चोरी का उल्लेख किया गया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment