सूरतगंज बाराबंकी (उत्तर प्रदेश): पर्यावरण संरक्षण और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज सूरतगंज स्थित आस्था गैस एजेंसी के प्रांगण में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट पी. एन. सिंह ।

इस अवसर पर गैस एजेंसी के मालिक राजेश सिंह ने अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर एजेंसी परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया।
‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने का आह्वान
पौधारोपण करने के पश्चात उपस्थित जनसमूह और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व एजेंसी

प्रोपराइटर राजेश सिंह ने कहा:
“ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण असंतुलन के इस दौर में वृक्षारोपण ही एकमात्र विकल्प है। माननीय प्रधानमंत्री जी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरित होकर हम सभी को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। सिर्फ पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि एक संतान की तरह उसकी पूरी हिफाजत और देखभाल करना भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।”

कर्मचारियों ने लिया संरक्षण का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान एजेंसी परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए नियोजित तरीके से पौधे लगाए गए। इस सराहनीय कार्य में आस्था गैस एजेंसी के समस्त कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रोपित किए गए पौधों को जीवित रखने व उनकी नियमित सिंचाई करने का सामूहिक संकल्प लिया।
इस मौके पर एजेंसी के मैनेजर, सुपरवाइजर समेत सभी डिलीवरी बॉय और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। स्थानीय नागरिकों ने भी व्यापारिक प्रतिष्ठान द्वारा पर्यावरण हित में उठाए गए इस कदम की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

Leave a Comment