कालपी: कालपी के तेज तर्रार उप जिलाधिकारी अमित शेखर ने नगर पंचायत कदौरा का अचानक निरीक्षण किया जहाँ कूड़ा गाड़ी के खड़े होने की जगह और सार्वजनिक शौचालय में व्याप्त गंदगी को देखकर उन्होंने कर्म चारियों की जमकर क्लास ली!
शासन की मंशानुरूप आम जनता की समस्याओ के प्रति गंभीरतापूर्वक समाधान खोजने की धारणा रखने वाले एस डी एम कालपी अमित शेखर ने नगर पंचायत कदौरा के परिसर पर बने हर कक्ष को देखा छतों की कदौरास्थिति देखी वाहन स्टैंड देखा तो उन्हें कूड़ा गाड़ी के नीचे गंदगी दिखाई दी जिसे देखकर उनका पारा आस मान पर चढ़ गया उन्होंने कर्मचारियों को बुला कर पूंछा कि यह सब क्या है इतनी तो समझ आप लोगों में भी होनी चाहिये कि यदि कोई आमजन भी ये सब देखेगा तो मेरी समझ से अच्छा फील नहीं करेगा और भविष्य में ऐसी गंदगी नहीं मिलनी चाहिए डांट कर आगे ही बढ़े कि उन्हें सार्वजनिक शौचालय दिखाई पड़ा तो उन्होंने देखा कि वहाँ भी दुर्गन्ध और गंदगी तो उन्होंने डांटा भी और समझाया भी कि हमारा रहन सहन साफ सफाई और बात चीत का ढंग हमारी पहिचान बताता है इसलिए हमेशा प्रयास रहे की सफाई से रहो और सफाई में रहो इसलिए ऐसी गंदगी अब भविष्य में नहीं मिलनी चाहिए!









