चाईबासा में विधानसभा की सदाचार समिति की समीक्षा बैठक, अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

चाईबासा :झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति ने आज पश्चिमी सिंहभूम जिले का दौरा किया। जिला आगमन पर उपायुक्त श्री मनीष कुमार एवं उप विकास आयुक्त श्री उत्कर्ष कुमार ने समिति के सभापति श्री रामचंद्र सिंह तथा समिति के सम्मानित सदस्यों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया*

चाईबासा परिसदन के सभागार में सदाचार समिति के सभापति श्री रामचंद्र सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर उपायुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), जिला सामान्य शाखा प्रभारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विभागों में अनुकंपा के आधार पर प्राप्त नियुक्ति संबंधी आवेदनों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की गई। समिति ने लंबित मामलों के निष्पादन की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र एवं अहर्ताधारी लाभुकों के आवेदनों पर नियमानुसार शीघ्र विचार करते हुए अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूर्ण कर बहाली सुनिश्चित की जाए।

समिति ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करते हुए पात्र आश्रितों को नियमानुसार समय पर लाभ उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े।

AnupSrivastav
Author: AnupSrivastav

State Prabhari, Jharkhand Zee Bharat News

Leave a Comment