कालपी में कैबिनेट मंत्री का जोरदार स्वागत, दोनों स्थानीय चेयरमैनों ने की संयुक्त अगवानी

नगर के विकास में जहाँ भी मेरी जरूरत होगी मैं पूरी तरह से समर्पित रहूँगा- सचान

ब्यूरो रिपोर्ट: शोभित पाण्डेय

कालपी: उत्तर प्रदेश सरकार में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट के कद्दावर मंत्री राकेश सचान कालपी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरविंद यादव के आवास पर पहुंचे जहाँ कालपी और कदौरा के चेयरमैनो ने संयुक्त रूप से कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया! कार्यकर्ता साथीयों ने मोदी योगी जिंदाबाद राकेश सचान जिंदाबाद के गगन भेदी नारे लगाये!
मंत्री राकेश सचान ने कहा कि चेयर मैन नगर का प्रथम नागरिक होता है और मेरा विश्वास है कि ये दोनों जनप्रतिनिधि अपने को हमेशा जनता की सेवा में जनसेवक के रूप में सदैव अपनी उपस्थिति रखते होंगें उन्होंने कहा कि हम सब नेता नहीं जनसेवक हैं और जनता जनार्दन के आशीर्वाद से जनता की सेवा करने का सौभा ग्य प्राप्त हुआ है ये दोनों हमारे अनुज हैं और नगर के विकास में मेरी कही भी जरूरत पड़ेगी तो मैं हर कदम पर इनका साथ दूंगा शहर का विकास कराने में पीछे नहीं हटूगा! उन्होंने कहा कि आज अरविंद जी के यहाँ आकर सम्मान का जो क्षण देखने को मिला मैं उससे बहुत ही अभिभूत हूँ!

ShobhitPandey
Author: ShobhitPandey

Leave a Comment