रिपोर्ट पी. एन. सिह
आज दिनांक 26 जुलाई 2026 को भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री हरिनाम वर्मा जी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत टांडपुर, बसारी में रात्रि चौपाल एवं किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री हरिनाम वर्मा जी ने किसानों को संबोधित करते हुए उनकी समस्याओं को सुना तथा संगठन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। जनपद बाराबंकी के माननीय जिलाध्यक्ष राम बरन वर्मा जी ने किसानों के लिए रात दिन संघर्ष कर हर संभव मदद कर न्याय दिलाने की बात कही कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील महासचिव श्री अभिषेक बाजपेयी एवं मुकुंदी लाल वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष श्री विजय वर्मा ने की।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित उपजिलाधिकारी, फतेहपुर श्री कार्तिकेय सिंह जी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि किसी भी किसान को किसी प्रकार की समस्या या आवश्यकता हो, तो वह रात 2 बजे भी उनसे संपर्क कर सकता है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनकी हरसंभव सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लाक सूरतगंज के लगभग 70 से अधिक ग्राम अध्यक्ष उपस्थित रहे जिनसे माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी के द्वारा सीधा संवाद किया गया ।
माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी के द्वारा फतेहपुर पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया।
इस अवसर पर खाला प्रधान श्री ललितेश सिंह, श्री लकी सिंह, श्री रमेश दुबे, श्री अम्बर यादव, श्री अभय कश्यप अनुपम सहित अनेक किसान एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।










