चाईबासा :- सदर अस्पताल के कुपोषण उपचार केंद्र मे “उपायुक्त” मनीष कुमार के नेतृत्व मे टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजों के बीच पोषण युक्त फूड बास्केट का वितरण किया गया

पश्चिमी सिंहभूम से अनूप श्रीवास्तव की रिपोर्ट जी भारत न्यूज़

पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत सदर अस्पताल-चाईबासा के कुपोषण उपचार केंद्र में जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री मनीष कुमार के नेतृत्व में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 टीबी मरीजों के बीच पोषण युक्त फूड बास्केट का वितरण किया गया।जिसमें निक्षय मित्र बनकर उपायुक्त श्री मनीष कुमार के द्वारा 51 टी.बी मरीजों को गोद लिया गया। इसके अलावा जिले के सिविल सर्जन के द्वारा 11, सदर अंचल अधिकारी के द्वारा 11, कार्यपालक पदाधिकारी नगरपरिषद चाईबासा के द्वारा 04, सदर अस्पताल उपाधीक्षक के द्वारा 05, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी के द्वारा 05, एनएचएम डीडीएम के द्वारा 05, डिस्ट्रिक्ट एपिडेमियोलॉजिस्ट के द्वारा 05 टी.बी मरीजों को गोद लेते हुए फूड बास्केट उपलब्ध कराया गया।

इस अवसर पर सभी टी.बी मरीजों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान केवल स्वास्थ्य विभाग का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक की सहभागिता से संचालित होने वाला एक जन आंदोलन है। इस दौरान उपायुक्त के द्वारा जिले के सभी टी.बी मरीजों से अपील करते हुए कहा गया कि आप नियमित रूप से दवा का सेवन करें, समय पर अपना जांच करवायें और पोषक आहार ग्रहण करें। निर्धारित उपचार अवधि का पूर्ण पालन कर ही टी.बी को पूरी तरह से समाप्त किया जा सकता है।

उपायुक्त ने कहा की टी.बी मरीजों को केवल चिकित्सकीय उपचार ही नहीं, अपितु सामाजिक सहयोग एवं पोषण समर्थन की भी आवश्यकता होती है। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु निक्षय मित्र पहल के माध्यम से मरीजों को फुड बास्केट उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उपचार अवधि के दौरान उन्हें आवश्यक पोषण प्राप्त हो सके। इस दौरान उपायुक्त के द्वारा जिले के सभी प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं प्रबुद्ध नागरिकों से अपील करते हुए कहा गया कि अधिक से अधिक संख्या में निक्षय मित्र बनकर टी.बी मरीजों को गोद लें तथा उन्हें नियमित रूप से फुड बास्केट एवं पोषण सहयोग प्रदान करें।

ताकि ग्रसित व्यक्ति शीघ्रता से स्वस्थ होकर पुनः अपने परिवार एवं समाज के विकास में सक्रिय योगदान दे सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और अन्य सभी की सहभागिता एवं जन जागरूकता के माध्यम से जिले को टी.बी मुक्त जिला बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उक्त के दौरान सिविल सर्जन डॉ.जुझार माझी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री संदीप अनुराग टोपनो, सदर अंचलाधिकारी श्री उपेंद्र कुमार, चाईबासा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ.जगन्नाथ हेम्ब्रम, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री फ्रांसिस कुजूर, चाईबासा नगरपरिषद प्रशासक श्रीमती संतोषणी मुर्मू सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment