ZEE BHARAT NEWS
संवाददाता : रोमेश
अकबरपुर कानपुर देहात
अकबरपुर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व सांसद अनिल शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद अनिल शुक्ला ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही संगठन के विस्तार, अनुशासन एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने पर बल दिया।
उन्होंने युवाओं से स्वरोजगार एवं कौशल विकास से जुड़ी सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तीकरण, सदस्यता विस्तार तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर अपने सुझाव भी साझा किए। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।
ZEE BHARAT NEWS









