प्रतापगढ़: पंडित उम्मादत्त मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं सम्मान समारोह

रिपोर्ट: जी भारत न्यूज़, निखिल शुक्ला, प्रतापगढ़

प्रतापगढ़: मान्धाता नगर पंचायत में सम्मानित अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार के सहयोग से अत्यंत भव्य, प्रेरणादायी एवं यादगार कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप पहुंचे समाजसेवी सुरेन्द्र सिंह व विश्वा सिंह
का हृदय से अभिनंदन एवं विशेष आभार स्कूल के प्रबंधक व्यक्त किए

आपकी गरिमामयी उपस्थिति, प्रेरणादायी विचार एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति आपका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आपने बच्चों के मन में शिक्षा, अनुशासन और सफलता के प्रति नया उत्साह जगाया। आपका स्नेह एवं आशीर्वाद विद्यालय परिवार के लिए सदैव अमूल्य रहेगा

आज का सम्मान आपकी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। याद रखिए —
“सपने वो नहीं जो नींद में आते हैं, सपने वो हैं जो आपको सोने न दें।”

लगातार मेहनत करते रहिए, क्योंकि शिक्षा ही वह शक्ति है जो जीवन को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाती है।

आप सभी का स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद विद्यालय को आगे भी इसी प्रकार मिलता रहे, यही हमारी कामना है।

आइए, मिलकर बच्चों के सपनों को नई उड़ान दें और शिक्षा के दीप को सदैव प्रज्ज्वलित रखें

इस मौके पर अपना दल एस के जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल प्रबंधक नवीन तिवारी संरक्षक मर्चेंट नेवी हिमांशु पान्डेय, अभिषेक सिंह आदि लोग रहे मौजूद।

Leave a Comment