जमशेदपुर: भीषण गर्मी में बच्चों को राहत देने हेतु विद्यालय को भेंट किए गए दो पंखे

सौरभ कुमार, जादूगोड़ा

जमशेदपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बागबेड़ा कॉलोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय में सामाजिक संस्था पुनीत जीवन संस्था द्वारा बच्चों के हित में सराहनीय पहल करते हुए विद्यालय को दो पंखे भेंट किए गए। गर्मी के बढ़ते प्रकोप और कक्षा में बच्चों को होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए यह सहयोग प्रदान किया गया। बताया गया कि विद्यालय में पढ़ाई के दौरान बच्चों को गर्मी से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

इस समस्या को देखते हुए उप मुखिया संतोष ठाकुर ने संस्था से सहयोग का आग्रह किया, जिस पर संस्था ने तत्परता दिखाते हुए विद्यालय को दो पंखे उपलब्ध कराए। इस अवसर पर उप मुखिया संतोष ठाकुर ने कहा कि “पुनीत जीवन संस्था के सहयोग से अब बच्चों को कक्षा में गर्मी से राहत मिलेगी तथा पढ़ाई का माहौल और बेहतर बनेगा। संस्था का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है।”

कार्यक्रम के दौरान पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, मुखिया राजकुमार गौड़, वार्ड सदस्य अभिषेक उपाध्याय, सीमा पांडे, पुष्पा देवी, उमेश पांडे, राकेश सिंह, अजीत सिंहा, संजय सिंहा एवं संतोष सिंह सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। विद्यालय प्रबंधन एवं स्थानीय ग्रामीणों ने पुनीत जीवन संस्था के उमेश सर, मंजू मैडम और रविशंकर जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था लगातार सामाजिक कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता कर रही है, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत है

Leave a Comment