जिला सरायकेला से अनूप श्रीवास्तव की रिपोर्ट जी भारत न्यूज़
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना (एमपीवीवाई) के अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड में लाभुकों के बीच 13 यूनिट बकरी पालन योजना की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देना तथा पशुपालन के माध्यम से लाभुकों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के दौरान चयनित लाभुकों को बकरी पालन इकाई उपलब्ध कराते हुए योजना का समुचित लाभ उठाने एवं वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही पशुओं के स्वास्थ्य, देखभाल एवं टीकाकरण संबंधी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई। अधिकारियों ने लाभुकों से योजना के तहत प्राप्त परिसंपत्तियों का सदुपयोग कर आत्मनिर्भर बनने तथा पशुपालन को आय सृजन का सशक्त माध्यम बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाना एवं स्वरोजगार के अवसरों का सृजन करना है। इस अवसर पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय कर्मी एवं लाभुक उपस्थित रहे।










