जमशेदपुर, 19 जून 2026:
पुलिस केंद्र, गोलमुरी में शुक्रवार को वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के परिवारों के लिए विकसित किए गए इस उद्यान को बच्चों के मनोरंजन तथा परिवारों को सुरक्षित एवं सुखद वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

उद्घाटन समारोह के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिसकर्मियों के परिवारों के कल्याण और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की सुविधाएं आवश्यक हैं। बाल उद्यान में बच्चों के खेलने एवं मनोरंजन की विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे पुलिस परिवारों को बेहतर वातावरण मिल सकेगा।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया। पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने पौधे लगाकर हरित वातावरण के निर्माण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के कई अधिकारी, कर्मी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे। समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
————————–
पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर से
मंटू कुमार शर्मा की रिपोर्ट
जी भारत NEWS








