पंकज यादव की शिकायत पर प्रशासन हुआ गंभीर, कब्जाधारक ईश्वरीदीन पर आरोप था कि वे आम रास्ते पर कब्जा किये हैं
प्रशासन की कार्यवाही से क्षेत्र के भू माफियाओं में मचा हड़कंप, एस डी एम बोले : सार्व जनिक संपत्ति या सर कारी जमीन में कब्जा सिद्ध पाये जाने पर होगी एंटी भू माफिया की कार्यवाही
कालपी: जिला प्रशासन के निर्देश पर एस डी एम कालपी अमित शेखर ने ग्राम देवकली में कड़ा एकशन लिया है उन्होंने एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार आम रास्ते को खुलवा कर सीधे यह संदेश देने का काम किया है कि सार्वजनिक संपत्ति या सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं है हालांकि उन्होंने एक सवाल के जबाव में कहा भी है
कि यदि कोई गलती से सरकारी जगह में अतिक्रमण कर लिया है तो उसे खाली कर दे वरना एंटी भू माफिया में जेल जाने को तैयार रहे!
आपको बताते चलें कि ईश्वरीदीन पर आरोप है कि उन्होंने पंकज यादव के घर को जाने वाले मार्ग पर काफ़ी समय से अतिक्रमण कर रखा है और उपरोक्त मार्ग सार्वजनिक है जिससे गाँव के सभी लोग गुजरते हैं वहाँ अतिक्रमण हो जाने से आवागमन प्रभावित है शिकायतकर्ता ने स्थानीय प्रशासन से कई बार शिकायत की इसके बाद वह अपनी समस्या लेकर जिलाधिकारी राजेश पांडेय से मिला जिस पर जिलाधिकारी श्री पांडेय ने कालपी एस डी एम अमित शेखर को निर्देशित किया और उन्होंने आनन फानन में नायब तहसील दार कालपी मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई जिसमे कानूनगो हरेन्द्र सेंगर, क्षेत्रीय लेखपाल को मय पुलिस बल के मौक़े पर भेजा और आम रास्ते का अतिक्रमण खुलवाया लेकिन करीब दो दिन पूर्व सार्वजनिक रास्ते को खुलवाने के बाद एक बार पुनः अतिक्रमण करने के प्रयास आज फिर किया जाने लगा जिसकी सूचना मिली जिस पर पुनः प्रशासन ने कब्जा हटवाया और सख्त हिदायत दी की यदि सार्वजनिक संपत्ति में कोई भी अतिक्रमण किया पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध एंटी भू माफिया की कार्यवाही की जाएगी!
एस डी एम कालपी अमित शेखर के द्वारा की गई इस कार्यवाही से क्षेत्र के भू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है!









