कालपी: एसडीएम ने गौशाला का औचक निरीक्षण, भूसा खुले में मिलने पर जताई नाराजगी, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश

कालपी: एसडीएम ने गौशाला का औचक निरीक्षण, भूसा खुले में मिलने पर जताई नाराजगी, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट: शोभित पाण्डेय

कालपी: उपजिलाधिकारी अमित शेखर ने मुहल्ला आलमपुर गौशाला का औचक निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गौवंशों के लिए रखा गया भूसा खुले में मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की तथा संम्बंधित कर्मचारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने गौशाला में गौवंशों के रख-रखाव, हरे चारे, पेयजल एवं साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया। तथा गौवंशो की गणना की ‌उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए भूसे को सुरक्षित स्थान पर रखा जाए।ताकि वह खराब न हो और गौवंशों को पर्याप्त चारा उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने संम्बंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं उचित रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक अजीत कुमार सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने एसडीएम को गौशाला की व्यवस्थाओं की जानकारी दी तथा निर्देशों का समयबद्ध पालन कराने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने कहा कि बरसात के मौसम में परिसर में जलभराव तथा कीचड़ किसी भी सूरत में नहीं रहना चाहिए।

ShobhitPandey
Author: ShobhitPandey

Leave a Comment