हेमंत सोरेन की माताजी रूपी सोरेन के निधन से शोक की लहर, झारखंड में जताया जा रहा गहरा दुःख

  • जमशेदपुर: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पूज्य माताजी श्रीमती रूपी सोरेन के निधन का समाचार सामने आने के बाद झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक वर्गों से शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।

रूपी सोरेन ने अपने जीवन में परिवार के प्रति समर्पण, ममता और त्याग की मिसाल कायम की। उन्होंने दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन में भी सदैव साथ निभाया और परिवार को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनके निधन को सोरेन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। रूपी सोरेन के निधन की खबर से उनके शुभचिंतकों और समर्थकों में भी गहरा दुःख व्याप्त है। शोक व्यक्त करते हुए कहा गया कि उनका स्नेह, सरल स्वभाव और परिवार के प्रति समर्पण हमेशा स्मरण किया जाएगा।

इस दुःख की घड़ी में शोक संतप्त सोरेन परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की गईं। ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

माँ रूपी सोरेन को विनम्र श्रद्धांजलि।

ॐ शांति। ॐ शांति। ॐ शांति।

जमशेदपुर से बृजराज सिंह की रिपोर्ट।
Zee Bharat NEWS

AnupSrivastav
Author: AnupSrivastav

State Prabhari, Jharkhand Zee Bharat News

Leave a Comment