बाराबंकी: दुर्गा जागरण में पहुंचे भाजपा नेता प्रमोद तिवारी, माता रानी के दरबार में टेका माथा

सर्वेश कुमार चौहान, क्राइम रिपोर्टर, बाराबंकी।

बाराबंकी। रामनगर क्षेत्र के जैतपुर में आयोजित विशाल दुर्गा जागरण में भाजपा नेता प्रमोद तिवारी ने पहुंचकर माता रानी के दरबार में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा पंडाल माता रानी के जयकारों से भक्तिमय नजर आया।

जय माता दी के जयकारों से गूंजा जागरण स्थल

जैतपुर में आयोजित दुर्गा जागरण के दौरान माता रानी की ज्योत प्रज्वलित रही। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भजन-कीर्तन का सिलसिला चलता रहा। इसी दौरान भाजपा नेता प्रमोद तिवारी जागरण स्थल पहुंचे और माता रानी के दरबार में पूजा-अर्चना की।

उनके पहुंचने पर आयोजकों और जय मां दुर्गा जागरण युवा समिति के कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।

धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं: प्रमोद तिवारी

इस अवसर पर प्रमोद तिवारी ने कहा कि माता रानी के दरबार में पहुंचने से मन को शांति और सुकून मिलता है। उन्होंने दुर्गा जागरण को आस्था का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का काम करते हैं।

देर रात तक चलता रहा भजनों का दौर

कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा महादेवा के मंडल अध्यक्ष ननकू चौहान, अमन यादव, भाजपा बूथ अध्यक्ष मोनू चौहान समेत कई कार्यकर्ता और सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। देर रात तक भजनों का दौर जारी रहा और माता रानी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।

Leave a Comment