सागर पहुंचे CM मोहन यादव: वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीता प्रोजेक्ट को देंगे नई रफ्तार, हेलीपैड पर भव्य स्वागत

रिपोर्ट, मनोज प्रजापति।

सागर, मध्य प्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज विधानसभा रेहली के मोहाली हेलीपेड पर आगमन हुआ। मुख्यमंत्री वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आयोजित चीता विमुक्त कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं।

हेलीपेड पर पहुंचने के बाद जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

मुख्यमंत्री के स्वागत के अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद राहुल लोधी, रेहली विधायक गोपाल भार्गव, सागर विधायक शैलेंद्र जैन, बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, देवरी विधायक बृज बिहारी पटेरिया, श्याम तिवारी और रानी कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

वरिष्ठ अधिकारियों ने भी किया स्वागत

हेलीपेड पर प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें आईजी इरशाद वली, डीआईजी एस.एस. चौहान और एसपी अनुराग सुजानिया सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। इसके बाद मुख्यमंत्री वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

Leave a Comment