Barabnki सेवा संकल्प अभियान: नाका सतरिख लेबर चौक पर डिजिटल लेबर चौक एवं लेबर कार्ड पंजीकरण शिविर आयोजित

रिपोर्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान।

बाराबंकी, 21 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रम विभाग, बाराबंकी द्वारा श्रमिकों को रोजगार के अवसरों से जोड़ने और विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नाका सतरिख स्थित लेबर चौक पर डिजिटल लेबर चौक एवं लेबर कार्ड पंजीकरण के लिए जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया।

शिविर का आयोजन सहायक श्रमायुक्त श्री अमित प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार किया गया। इस दौरान श्रमिकों को डिजिटल लेबर चौक की कार्यप्रणाली एवं इससे मिलने वाले रोजगार के अवसरों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। मौके पर 10 श्रमिकों का डिजिटल लेबर चौक पर पंजीकरण कराया गया।

इसके साथ ही शिविर में उपस्थित श्रमिकों से लेबर कार्ड पंजीकरण के लिए आवश्यक विवरण प्राप्त किए गए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमिकों को पंजीकरण प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की।

श्रमिकों को डिजिटल लेबर चौक के माध्यम से रोजगार के अवसरों से जुड़ने तथा श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने श्रमिकों से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कराने और योजनाओं का लाभ लेने की अपील भी की।

शिविर में श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री मोहन लाल यादव एवं श्री योगेश दीक्षित के साथ विभागीय कर्मचारी श्री अमन विक्रम यादव एवं श्री रंजीत उपस्थित रहे। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्रमिकों को पंजीकरण प्रक्रिया में आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया गया।

श्रम विभाग के इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक श्रमिकों को डिजिटल माध्यम से रोजगार के अवसरों से जोड़ना तथा उन्हें शासन द्वारा संचालित श्रमिक कल्याण योजनाओं का लाभ दिलाना है।

Leave a Comment