रिपोर्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान।

बाराबंकी, 15 अगस्त 2026। रामसनेहीघाट पुलिस ने चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई 197 पैकेट पायल (सफेद धातु) बरामद की हैं, जिनका कुल वजन करीब 7.018 किलोग्राम बताया गया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामसनेहीघाट पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। मामले में मु0अ0सं0 286/2026, धारा 305(बी)/317(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की घटना का अनावरण करते हुए अजय चौहान पुत्र पदम, निवासी ग्राम भूरिया कुआं, थाना धर्मपुरी, जनपद धार (मध्य प्रदेश) को मोहम्मदपुर कीरत चौराहा (सिंहबेर रोड) से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस की पूछताछ और जांच में सामने आया कि 26 जुलाई 2026 को रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक बस में रखे बैग को काटकर उसमें रखी पायल चोरी की थी। घटना में शामिल अन्य आरोपियों के नाम आलम पुत्र बहादुर, मुन्नूद्दीन पुत्र सलीम तथा टेम्पो दादा पुत्र अज्ञात, निवासीगण ग्राम खेरवा जागीर, थाना मनावर, जनपद धार (मध्य प्रदेश) बताए गए हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
बरामदगी
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से कुल 197 पैकेट पायल (सफेद धातु), वजन करीब 7.018 किलोग्राम बरामद की हैं।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी, अतिरिक्त निरीक्षक रामकृपाल चौहान, उपनिरीक्षक शोभित शुक्ला, हेड कांस्टेबल अजय कुमार, कांस्टेबल बलेंद्र कुमार, कांस्टेबल शेषक तिवारी और कांस्टेबल सचिन चतुर्वेदी शामिल रहे।















