प्रतापगढ़: अटल जी की पुण्यतिथि पर सुरेंद्र प्रताप सिंह ने दी श्रद्धांजलि, वृद्धाश्रम में फल वितरित कर मनाया 15 अगस्त

रिपोर्ट,निखिल शुक्ला।

प्रतापगढ़: विश्वनाथगंज विधानसभा के भावी प्रत्याशी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि अटल जी की राष्ट्रभक्ति, दूरदृष्टि, सरलता और जनसेवा की भावना आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है

उनके विचार और आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे

अटल जी के जीवन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनका संपूर्ण सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सिद्धांतों के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण रहा है

पोखरण परमाणु परीक्षण और स्वर्णिम चतुर्भुज जैसी योजनाओं से देश को नई दिशा मिली

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरेंद्र प्रताप सिंह ने क्षेत्र के वृद्धाश्रम जाकर बुजुर्गों को फल वितरित किए और उनके साथ समय बिताया

इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी और देश की एकता-अखंडता के लिए काम करने का संकल्प दोहराया

Leave a Comment