Sagar Police Reshuffle: मौत की शराब पर गिरी गाज! 39 पुलिसकर्मियों को भेजा लाइन, 27 नए चेहरों की तैनाती से हड़कंप

बंडा थाना, गूगरा और बरा चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई, 27 पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना

सागर। जिले के बंडा क्षेत्र में करीब 15 दिन पहले सामने आए चर्चित जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है। बंडा थाना, गूगरा चौकी और बरा चौकी में पदस्थ 39 पुलिसकर्मियों को रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) अटैच किया गया है।

लाइन अटैच किए गए पुलिसकर्मियों में उप निरीक्षक मुन्नालाल धुर्वे और आदिल खान के अलावा प्रधान आरक्षक एवं कार्यवाहक प्रधान आरक्षक शामिल हैं। इनमें प्रदीप सिंह राजपूत, जितेन्द्र कुमार यादव, विमला यादव, देवी सिंह, गुलाब सिंह गोंड, भोलानाथ, मुकेश कुमार, राजमणी खटीक, रामनिवास, अनुराग चौधरी, विक्रम सिंह, अरविन्द पांडे, देवेन्द्र वैद्य, विनोद पटेल, शरद तिवारी, आशुतोष अहिरवार, कमलेश कुमार साहू, प्रहलाद सिंह, महेश प्रसाद अहिरवार, धनीराम, चाहत शुक्ला, मदन पटेल और सोवरन यादव के नाम शामिल हैं। इसके अलावा 14 आरक्षकों को भी पुलिस लाइन भेजा गया है।

बंडा थाना और चौकियों में 27 पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना

पुलिस व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए बंडा थाना और उससे जुड़ी चौकियों में 27 पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना की गई है। इनमें उप निरीक्षक रामू प्रजापति, शिवम कुमार दुबे और सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र पांडे शामिल हैं।

राजेन्द्र पांडे को गूगरा चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है।

नई पदस्थापना पाने वाले अन्य पुलिसकर्मियों में पूजा अहिरवार, प्रमोद कुमार बागरी, पवन कुमार, शेख आबिद, दुर्मिल गौतम, मणिशंकर, सुशील राय, जितेन्द्र कुमार दुबे, सुरेश देवदा, मो. आसिफ खान, बहादुर डाबर, लवकुश राठौर, सोनू रजक, राजकुमारी प्रजापति, अर्चना अहिरवार, सुनील रोहित, अमित कुमार पटेल, बालकिशन सौर, हेमराज पटेल, सुषमा कुर्मी, प्रियंका जैन, प्रदीप बिरथरे, घनश्यामदास नायक, निकिता राजपूत, राहुल सिंह राय, योगेश राज, गीता घोष, अनिल वर्मा, अजय यादव, रक्षा बिंदुआ, यशवंत सिंह राजपूत और अनिल गौतम के नाम शामिल हैं।

तत्काल आमद देने के निर्देश

पुलिस प्रशासन की ओर से सभी स्थानांतरित एवं नई पदस्थापना पाने वाले पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से संबंधित स्थान पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं। जहरीली शराब कांड के बाद किए गए इस फेरबदल को बंडा क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

मध्यप्रदेश के सागर से ब्यूरो चीफ मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट जी भारत न्यूज़

Leave a Comment