सम्भल में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश—शिकायतों पर तुरंत हो कार्रवाई

रिपोर्ट, शाहरूख चौधरी संभल।

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

सम्भल, 17 अगस्त 2026। जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सोमवार को जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। तहसील सम्भल के सभागार में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों को लंबित न रखा जाए और प्रत्येक प्रार्थना पत्र का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शिकायतों का समाधान निचले स्तर पर ही प्रभावी ढंग से करने तथा निस्तारण की आख्या समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

वहीं, एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग को आपसी समन्वय से कार्रवाई करने पर जोर दिया। इस दौरान सीएमओ डॉ. तरुण पाठक, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, एसडीएम विकास चन्द्र समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment