भक्तों के साथ विधायक, पालिकाध्यक्ष व एसडीएम सरीला ने लिया हिस्सा
ब्यूरो रिपोर्ट: शोभित पाण्डेय
कालपी (जालौन) धर्म नगरी कालपी में बुधवार को स्थानीय प्राचीन महादेव मंदिर, सदर बाजार से एक विशाल और भव्य देव दर्शन शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी, पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव तथा सरीला के एसडीएम बलराम गुप्ता भी विशेष रूप से शामिल हुए।
इस धार्मिक आयोजन के तहत प्राचीन महादेव मंदिर में भगवान श्रीराम, माता सीता, भ्राता लक्ष्मण एवं राम भक्त हनुमान जी महाराज के अष्टधातु से निर्मित दिव्य दरबार की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान के साथ संपन्न कराई गई। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
प्रातःकाल प्रारंभ हुई शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों—सदर बाजार, मिर्जा मंडी, हरीगंज, एमएसवी अंडरपास, इंदिरा नगर, रावगंज, रामगंज, टरननगंज बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

आयोजन समिति एवं श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान रहा। शोभायात्रा में ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष राजू पाठक सहित सुनील पटना, नेहा गुप्ता, अमित अग्रवाल, कपिल दीक्षित, संतोष साहू, मोहित द्विवेदी, नीरज बिश्रोई, गोपाल जी द्विवेदी, योगेश द्विवेदी, रविंद्र कुमार, लखन लाल द्विवेदी, अनिल पुरवार, मेवालाल साहू, कपिल शुक्ला, नरेश द्विवेदी, राजेश जैन, अखिलेश अग्रवाल, श्रीकांत पुरवार, श्याम यादव, बाबू गुप्ता, रवि तिवारी, पंकज शर्मा, अशोक खत्री, सुरेश साहू, रामू द्विवेदी, अंकित अग्रवाल, अमन द्विवेदी, पवन विश्वकर्मा, अंश गुप्ता, सनी यादव, मुन्ना चौरसिया, रविकांत पुरवार, प्रशांत निगम, रवि दीक्षित, प्रदीप द्विवेदी, सुभाष दीक्षित, राहुल बिश्नोई, राजा बाबू प्रनामी, अजय साहू, सत्यनरायन साहू, बबलू रैकवार, दिनकर पुरवार, संजय साहू, कन्हैया पांडे, लव कुश कोष्ठा, अभिषेक साहू, योगेश धवन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

महिलाओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला, जिनमें सुनीता पांडे, गुड्डी, अपर्णा, कुसुम द्विवेदी, सोनी पांडे, मिथिलेश दीक्षित, मोनी अग्रवाल, ममता द्विवेदी, प्रतिभा, क्षमता द्विवेदी, सीमा द्विवेदी, उमा द्विवेदी, नीलम पुरवार, अनीता प्रनामी, विमला प्रनामी, राजवती साहू आदि प्रमुख रूप से शामिल रहीं।
यह शोभा यात्रा धार्मिक आस्था, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का भव्य प्रतीक बनकर पूरे नगर में आकर्षण का केंद्र रही। वहीं इस मौके पर भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा।









