कानपुर देहात में बेसमेंट में संचालित अस्पतालों एवं पैथोलॉजी सेंटरों की जांच, सात संस्थानों को नोटिस जारी

ZEE BHARAT NEWS संवाददाता : रोमेश कुमार

कानपुर देहात में बेसमेंट में संचालित अस्पतालों एवं पैथोलॉजी सेंटरों की जांच, सात संस्थानों को नोटिस जारी

कानपुर देहात। जनपद में बेसमेंट में संचालित निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम एवं पैथोलॉजी सेंटरों की सुरक्षा व्यवस्थाओं और निर्धारित मानकों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में गठित टीम ने विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों में सुरक्षा मानकों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं में कमियां पाए जाने पर सात संस्थानों को नोटिस जारी किए गए।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा स्वास्थ्य संस्थानों में निर्धारित नियमों का पालन कराना है। जिन संस्थानों में कमियां मिली हैं, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कमियों को दूर कर विभाग को अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

जांच में शामिल प्रमुख संस्थान

ब्रह्मा नर्सिंग होम

वरदान हॉस्पिटल

नोवा हॉस्पिटल

राजावत हॉस्पिटल

लोकप्रिय हॉस्पिटल

ShobhitPandey
Author: ShobhitPandey

Leave a Comment