कालपी: काजल ने भारत नवप्रवर्तन -2026 में पाया प्रथम स्थान

कालपी: काजल ने भारत नवप्रवर्तन -2026 में पाया प्रथम स्थान

कालपी: खंड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी के निर्देशन पर परिषदीय विद्यालयों में चलाए गए 6 दिवसीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर – 2026 की प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय हरीगंज की कक्षा 7 की छात्रा काजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर शिक्षाविदों ने प्रतिभाशाली छात्रा का सम्मान किया है।

उक्त विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप निगम तथा वरिष्ट शिक्षिका संगीता श्रीवास्तव के मुताबिक भारत इन्नोवाट – 2026 बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा 7 दिनों तक चलाया गया। इसके तहत विद्यार्थियों को विकसित भारत, नवाचार परिदृश्य पर संगोष्ठी, नदियों, पर्वतों, ऐतिहासिक स्मारकों के इतिहास एवं भूगोल का ज्ञान आदि विषयों पर चर्चा की गई। हमारे उच्च प्राथमिक विद्यालय हरीगंज की छात्रा काजल ने वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई पर निबंध एवं चित्र बनाकर सफलता हासिल की है छात्रा काजल को शिक्षाविदों के द्वारा सम्मान दिया गया।

ShobhitPandey
Author: ShobhitPandey

Leave a Comment