पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त “मनीष कुमार” द्वारा भारत की जनगणना-2027 अंतर्गत जनगणना क्षेत्रीय कार्य हेतू प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक एवं प्रगणक के बीच जनगणना किट का जिला स्तर पर वितरण प्रारम्भ किया

पश्चिमी सिंहभूम से अनूप श्रीवास्तव की रिपोर्ट जी भारत न्यूज़

पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री मनीष कुमार के द्वारा भारत की जनगणना-2027 अंतर्गत जनगणना क्षेत्रीय कार्य हेतु प्रतिनियुक्त प्रगणक/पर्यवेक्षक के बीच जनगणना निदेशालय द्वारा उपलब्ध जनगणना किट का जिला स्तर पर वितरण प्रारंभ किया गया।

इस दौरान उपायुक्त के द्वारा अपर उपायुक्त, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी की मौजूदगी में सांकेतिक रूप से 10 प्रगणकों के बीच किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त के द्वारा सभी को जनगणना कार्य के अंतर्गत, प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना कार्यों को सुचारू रूप से पूरा करने का निर्देश दिया गया तथा साथ ही सभी जनगणना चार्ज पदाधिकारी को ससमय जिला सांख्यिकी कार्यालय से किट का उठाव कराते हुए प्रगणक/पर्यवेक्षक के बीच वितरण करने के लिए निर्देशित किया गया।

Leave a Comment