पश्चिमी सिंहभूम से स्टेट प्रभारो झारखंड अनूप श्रीवास्तव की रिपोर्ट जी भारत न्यूज़
पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय शहर चाईबासा स्थित नगरपालिका बांग्ला आदर्श मध्य विद्यालय में जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री मनीष कुमार के द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में 100वें विद्यार्थी के नामांकन प्रक्रिया को पूर्ण किया गया। इस दौरान कक्षा-7 में छात्रा दीपिका बारी-तांतनगर प्रखंड का नामांकन लिया गया।

नामांकन के क्रम में उपायुक्त के द्वारा छात्रा को स्कूल ड्रेस, किताब-कॉपी आदि प्रदान कर नियमित अध्ययन हेतु प्रोत्साहित किया गया। नामांकन के क्रम में उपायुक्त के द्वारा छात्रा के पिता का शिक्षा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनसे अपने आस-पास के छात्र-छात्राओं को भी शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने का अपील किया गया।

उपायुक्त ने कहा कि जीवन में शिक्षा ही एकमात्र विकल्प है, जिससे जुड़कर सुनहरा एवं उज्जवल भविष्य की तरफ आगे बढ़ा जा सकता है। नामांकन प्रक्रिया के उपरांत उपायुक्त के द्वारा विद्यालय परिसर का भ्रमण कर विद्यालय में अधिष्ठापित लैब, भोजशाला, रुग्ण कक्ष आदि का निरीक्षण किया गया तथा विद्यालय के शिक्षकों के साथ वार्तालाप कर शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री असीम कुमार सिंह एवं सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे।









