बाराबंकी पुलिस का “ऑपरेशन दहन” : 62 करोड़ रुपये से अधिक की ड्रग्स नष्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस के तहत बाराबंकी में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए “ऑपरेशन दहन” अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न थानों में दर्ज 58 मुकदमों में बरामद कुल 814.621 किलोग्राम मादक पदार्थों को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर नष्ट कराया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) ने डीजीपी कार्यालय और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए करीब 62 करोड़ 59 लाख 89 हजार 780 रुपये मूल्य की ड्रग्स को नष्ट कराया।

नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 31.047 किलोग्राम स्मैक/हीरोइन, 44.542 किलोग्राम गांजा, 11.480 किलोग्राम चरस, 129.152 किलोग्राम डोडा तथा 598.400 किलोग्राम कोडीन युक्त कफ सिरप शामिल है।

पुलिस प्रशासन ने कहा कि जिले में नशा तस्करी और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। “ऑपरेशन दहन” के माध्यम से पुलिस ने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment