
गिरिडीह में इंजीनियरिंग के छात्र ने किराए के मकान में लगाया फंदा, परिजनों में मचा कोहराम
गिरिडीह: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर इलाके में मंगलवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ किराए के मकान में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे 22 वर्षीय छात्र सौरव राज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक की पहचान दुमका निवासी विनय कुमार दास के पुत्र सौरव राज (22) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सौरव पिछले करीब एक साल से शीतलपुर में किराए का कमरा लेकर पढ़ाई कर रहा था।
रात 9:10 बजे मकान मालिक की बेटी ने दी सूचना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 9:10 बजे मकान मालिक की बेटी ने सौरव के परिजनों को घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही परिजन बदहवास हालत में दुमका से गिरिडीह के लिए रवाना हुए। रात लगभग 11:50 बजे जब परिजन गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचे, तब तक चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया था।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, जांच में जुटी पुलिस बुधवार सुबह मृतक के पिता विनय कुमार दास ने नगर थाना पहुंचकर पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर पुलिस हर पहलू से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर छात्र ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया।















