सीतापुर। रिपोर्ट: अजय सिंह

सीतापुर जनपद की तहसील सिधौली में शनिवार, 05 सितंबर 2026 को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने आमजन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।
अधिकारियों ने मौके पर प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं के संबंध में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का त्वरित, न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को समयबद्ध तरीके से राहत मिल सके।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग, पुलिस विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और शिकायतों का प्रभावी ढंग से निस्तारण किया जाए।

















