जमशेदपुर:रोड नंबर 18 स्थित श्री श्री हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार, 9 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के छठीहार के अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शाम करीब 6 बजे आयोजित कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा, मटकी फोड़ कार्यक्रम और भंडारे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कृष्ण लल्ला की आकर्षक झांकी के साथ निकाली गई शोभायात्रा ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और जयकारों के साथ उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
समारोह में मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहा। युवाओं ने उत्साह के साथ मटकी फोड़ कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री चंचल गोस्वामी जी, आरआईटी थाना प्रभारी महोदय उपस्थित रहे। श्री चंचल गोस्वामी पूर्व मुख्यमंत्री श्री चंपाई सोरेन जी के वरीय आप्त सचिव भी रह चुके हैं। उनकी उपस्थिति से आयोजन समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री श्री हनुमान मंदिर पूजा समिति के सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति के सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाओं को संभालते हुए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा। पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा।
रिपोर्टर — बृजराज सिंह















