रिपोर्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान।

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जनजागरूकता हेतु पुलिस बाइक रैली को जनपद न्यायाधीश महोदया ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की मंशानुरूप दिनांक 12.09.2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आमजन को लोक अदालत के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक 05.09.2026 को जनपद न्यायालय परिसर से माननीय जनपद न्यायाधीश महोदया श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव द्वारा पुलिस बाइक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
बाइक जागरूकता रैली के माध्यम से आमजन को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता करने तथा अपने लंबित वादों एवं प्रकरणों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराने के लिए जागरूक किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती वंदना, प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, श्री विनय कुमार सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, श्री उज्ज्वल उपाध्याय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, समेत अन्य न्यायिक अधिकारीगण तथा श्री रितेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक एवं श्री संगम कुमार, क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसके उपरांत राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में श्री उज्ज्वल उपाध्याय, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में श्री अनिल वर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी (सी.डी.पी.ओ.) द्वारा राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के उद्देश्य एवं महिलाओं तथा बच्चों के लिए संतुलित आहार, पोषण एवं स्वास्थ्य के महत्व के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने उपस्थित महिलाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पोषण संबंधी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। शिविर के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने का संदेश दिया गया।

















