रिर्पोट, सुधीर कुमार ठाकुर।
थाना भीमपुरा बलिया पुलिस की टीम द्वारा जानबूझकर क्षति कारित करने के नियत से वाहन चलाते हुए दुर्घटना कारित कर मोटरसाईकिल चालक को मृत करने देने वाला 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री रजनीश कुमार व थानाध्यक्ष भीमपुरा के कुशल नेतृत्व में व थाना भीमपुरा पुलिस की टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 01.07.2026 को वादी मुकदमा श्री राजेन्द्र प्रसाद पुत्र स्व0 रामबृक्ष निवासी दिलदार नगर थाना दिलदार नगर जिला गाजीपुर द्वारा उपस्थित थाना आकर एक किता तहरीर हिन्दी लिखित बादस्खती खुद का बताकर प्रतिवादी ट्रैकटर टाली UP54N7982 चालक सोनू राजभर पुत्र राजकिशोर निवासी फतेहपुर मंडाव थाना रामपुर मऊ अपनी लेन छोड़कर क्षति पहुचाने कि नियत से तेज गति से चलाते हुए सामने से आकर मेरे लड़के मनोज कुमार सिंह उम्र कराब 38 वर्ष के मोटर साईकिल UP61BB3924 यमहा FZS मे जोरदार टक्कर मार देने से गम्भीर चोट होने के कारण मौके पर मृत्यु हो जाने व मोटर साईकिल क्षतिग्रस्त के सम्बन्ध मे दाखिला किया । दाखिला तहरीर के आधार पर व हस्व आदेश श्रीमान थानाध्यक्ष महोदय के सीसीटीएनएस पोर्टल पर कायमी मु0अ0सं0- 99/2026 धारा 105, 324(4) बीएनएस बनाम चालक अभियुक्त सोनू राजभर पुत्र राजकिशोर निवासी फतेहपुर मंडाव थाना रामपुर मऊ पंजीकृत किया गया ।
जिस सम्बन्ध में थाना भीमपुरा पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 02.07.2026 को साक्ष्य संकलन व मुखबीर की सूचना के आधार पर अभियुक्त सोनू राजभर पुत्र राजकिशोर निवासी फतेहपुर मंडाव थाना रामपुर मऊ उम्र करीब 25 वर्ष को समय करीब 05.10 बजे शब्दलपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय द्वारा विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
पंजीकृत अभियोगः-
1. मु0अ0स0-99/2026 धारा 105, 324(4) बीएनएस थाना भीमपुरा जनपद बलिया
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. सोनू राजभर पुत्र राजकिशोर निवासी फतेहपुर मंडाव थाना रामपुर मऊ उम्र करीब 25 वर्ष ।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0स0-99/2026 धारा 105, 324(4) बीएनएस थाना भीमपुरा जनपद बलिया
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 मो0 वहीद थाना भीमपुरा जनपद बलिया ।
2. कां0 घनश्याम यादव थाना भीमपुरा जनपद बलिया ।








