बाराबंकी: जनगणना-2027 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 प्रगणक सम्मानित

रिपोर्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान जी भारत न्यूज़ बाराबंकी।

सबसे पहले एचएलबी कार्य पूर्ण करने वाले 11 प्रगणकों को डीएम ने किया सम्मानित

जनगणना-2027 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों को प्रदान किए गए प्रशस्ति पत्र

बाराबंकी, 01जून। जनगणना-2027 की तैयारियों के अंतर्गत अपनी-अपनी हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) में सर्वप्रथम कार्य पूर्ण करने वाले 11 प्रगणकों को जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री ईशान प्रताप सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है, जिसकी सफलता कार्मिकों की निष्ठा, परिश्रम एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन पर निर्भर करती है। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास अन्य कार्मिकों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।

जिलाधिकारी ने जनगणना कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे इसी उत्साह एवं जिम्मेदारी के साथ आगामी कार्यों को भी पूर्ण करें, जिससे जनपद जनगणना संबंधी सभी तैयारियों में अग्रणी स्थान प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े शासन की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं, संसाधनों के उचित वितरण एवं नीतिगत निर्णयों का आधार बनते हैं, इसलिए प्रत्येक स्तर पर कार्य की शुद्धता एवं समयबद्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सम्मानित होने वाले प्रगणकों में नगरीय निकाय बेलहरा के श्री विश्वनाथ सिंह, तहसील सिरौलीगौसपुर के श्री प्रेमचन्द्र, नगरीय निकाय बंकी की श्रीमती कंचन प्रभा, तहसील हैदरगढ़ के श्री सुखदेव, तहसील नवाबगंज की श्रीमती अर्चना सिंह, नगर पंचायत रामसनेहीघाट के श्री रविकान्त श्रीवास्तव व श्री विजय बहादुर,तहसील रामसनेहीघाट की श्रीमती पिंकी सिंह, तहसील रामनगर के श्री सुनील तिवारी, नगर पंचायत सिद्धौर के श्री आदर्श सोनी तथा तहसील फतेहपुर के श्री अमित सिंह शामिल रहे। इन सभी प्रगणकों ने अपनी-अपनी एचएलबी में सर्वप्रथम कार्य पूर्ण कर उत्कृष्ट कार्य निष्पादन का परिचय दिया, जिसके लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी/एडीएम श्री निरंकार सिंह सहित जनगणना कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment