बाराबंकी केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विकास प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ

रिपोर्ट सुरेंद्र सिंह चौहान।

मा० जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती राजरानी रावत ने फीता काटकर किया उद्घाटन, विभिन्न विभागों की उपलब्धियों का किया अवलोकन

बाराबंकी, 17 जून। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित जन-जागरूकता एवं जनकल्याण अभियान के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) ऑडिटोरियम, बाराबंकी में आयोजित विकास प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ आज मा० जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती राजरानी रावत ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राम सिंह वर्मा भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की।

प्रदर्शनी में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य, मिशन शक्ति, पशुधन, मत्स्य, श्रम, कौशल विकास मिशन, उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास, डूडा, खादी एवं ग्रामोद्योग, खाद्य एवं रसद, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन तथा बेसिक शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को शासन की विभिन्न योजनाओं, लाभार्थीपरक कार्यक्रमों एवं विकास परियोजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है।

अतिथियों ने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, सामाजिक सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। विकास प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन इन उपलब्धियों को निकट से देख एवं समझ सकेंगे तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक जानकारी भी हासिल कर सकेंगे।

प्रदर्शनी में योजनाओं से संबंधित परामर्श एवं पंजीकरण की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है। साथ ही 18 एवं 19 जून को प्राकृतिक खेती विषयक विशेष कार्यशाला एवं लाइव डेमो का आयोजन किया जाएगा, जिसमें किसानों को प्राकृतिक खेती की आधुनिक एवं टिकाऊ तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अन्ना सुदन, परियोजना निदेशक, डीआरडीए श्री राकेश कुमार सिंह सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment